फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Debt ridden farmers ended their lives

कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने जान दी

Sat, 26 Dec 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 26 Dec 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
Debt ridden farmers ended their lives
गांव भुटाल कलां में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। किसान पर करीब आठ लाख रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले साठ वर्षीय किसान कृष्ण सिंह के परिजनों का कहना है कि उस पर करीब आठ लाख रुपये सोसाइटी और आढ़तियों का कर्ज था। इसके अलावा इस बार सफेद मक्खी के कारण उसकी नरमे की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था।


इससे कर्ज का बोझ कम होने की बजाए और बढ़ गया। इसी वजह से कृष्ण सिंह ने आर्थिक संकट के चलते अपने ही घर में कोई जहरीली वस्तु खाकर मौत को गले लगा लिया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेता धर्मेन्द्र पशौर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य का प्रत्येक किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है।

कर्ज के बोझ के सताए किसान खुदकुशी की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को कम से कम आठ लाख रुपये सहायता राशि दी जाए और किसान का कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed