{"_id":"5d8ccc9582aa7e7ff47898efa8cf8456","slug":"debt-ridden-farmer-suicides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव रामसरा निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर को उसका शव नहर से बरामद हो गया।
अमर सिंह (30) पुत्र धर्मपाल ने कुछ समय पूर्व लोगों से कुछ रुपये उधार लेकर कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर खरीदा था। पर्याप्त मात्रा में कृषि संबंधी औजार न होने के कारण अमर सिंह को गांव में कृषि कार्य नहीं मिला।
इस कारण वह मजदूरी करने लगा। लोगों से लिए गए करीब डेढ़ लाख रुपयों पर लगातार ब्याज बढ़ रहा था। इसे लेकर अमर सिंह मानसिक रूप से परेशान था।
रविवार को उसने दिहाड़ी से वापस आकर नहर में छलांग लगा दी और देर सांय तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्हें नहर के किनारे से उसकी चप्पलें व साइकिल बरामद हुईं। सोमवार दोपहर को उसका शव गांव गुमजाल के पास टेलों से बरामद हो गया।