फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congressmen in two groups threw stones

कांग्रेसियों के दो गुटों में हुआ पथराव

Tue, 21 Jul 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 21 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के चुनाव में कांग्रेस के दो गुटों (गोल्डी कंबोज व पूर्व जंगलात मंत्री हंस राज जोसन) में झगड़ा हो गया। दोनों गुटों की तरफ से एक-दूसरे पर पथराव किया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया। इस हादसे में करीब 60 कांग्रेसी जख्मी हो गए, इनमें से तीन कांग्रेसियों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जोसन गुटों के एक व्यक्ति की लात टूट गई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए फाजिल्का से भारी संख्या में पुलिस बुलाई गई। क्षेत्र में देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी हुई है। यूथ कांग्रेस के चुनाव 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र की नई अनाज मंडी में यूथ कांग्रेस का चुनाव चल रहा था। गोल्डी कंबोज गुट की तरफ से रूपिंदर सिंह और हंस राज जोसन गुट की तरफ से जवाहर बाट प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चुनाव में जाली वोटें डाली जा रही थीं जिस कारण दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव की खबर सुनते ही फाजिल्का से पुलिस बुलाई गई और कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया गया।

इसमें करीब 60 कांग्रेस जख्मी हो गए और तीन गंभीर रूप से जख्मी हैं। जोसन गुट के एक व्यक्ति की लात टूट गई, उसे फरीदकोट रेफर किया गया।

गोल्डी कंबोज ने प्रेसवार्ता में कहा कि जोसन गुट के लोगों ने जाली वोटें बनाई थीं और चुनाव के दौरान डाल रहे थे। जब उन्हें रोका तो झगड़ा हो गया। यूथ के चुनाव थे, इसमें वरिष्ठ नेताओं की दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए थी।


दूसरी तरफ कांग्रेस के देहाती ब्लाक के प्रधान राज बख्श कंबोज ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि गोल्डी गुट ने जाली वोटें तैयार की हैं। इस संबंधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत करवाया था।

इस चुनाव को न कराने की भी सलाह दी थी। आज चुनाव चल रहा था और जाली वोटें डल रही थी उसे रोकने के लिए गए थे, जिस कारण विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed