फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Commission, suicide, poisoning, finance company, Case, Sangrur

फाइनेंस कंपनी के सामने आढ़ती ने निगला जहर, मौत

Thu, 02 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Thu, 02 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Commission, suicide, poisoning, finance company, Case, Sangrur
जहर, सुसाइड - फोटो : डेमो फोटो
कौला पार्क स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर के बाहर एक आढ़ती ने जहर खाकर जान दे दी। थाना सिटी पुलिस ने कंपनी के मैनेजर और सहायक मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी में पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में रामदीप सिंगला ने कहा कि उसके पिता धर्मपाल सिंगला (55) ने डीएचएफएल फाइनेंस कंपनी से मकान बनाने के लिए लोन लेने संबंधी फाइल लगाई हुई थी। इसके लिए कंपनी का मैनेजर और अन्य अधिकारी काफी दिनों से टालमटोल कर रहे थे। बुधवार को भी उसके पिता अपने इसी काम के लिए कंपनी के दफ्तर गए थे।
विज्ञापन


वहां कंपनी के अधिकारियों ने उनसे बदसलूकी की और लोन देने से मना कर दिया। इससे आहत होकर उनके पिता ने जहर खा लिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि रामदीप सिंगला के बयान के आधार पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर मुकेश गर्ग और सहायक मैनेजर गगनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed