{"_id":"57dd71de4f1c1b447fd48e96","slug":"bike-riding-robbers-burjug-couple-robbed-of-rs-2-40-lakh-a-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति से मोटरसाइकिल सवार 2.40 लाख लूट कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपति से मोटरसाइकिल सवार 2.40 लाख लूट कर फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरांवाला गेट के नजदीक एक बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर आए बुजुर्ग जोड़े से मोटरसाइकिल सवार दो लोग दो लाख 40 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की ओर से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग की भी जांच शुरू कर दी गई है। लुटेरों ने मुंह ढके नहीं हुए थे, इसलिए कैमरे फुटेज मिलने पर इनकी पहचान भी हो सकती है।
अर्जुन नगर के रहने वाले नितरंजन सिंह (70) अपनी पत्नी कुलदीप कौर के साथ शेरांवाला गेट के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आए थे। नितरंजन सिंह ने बैंक खाते में से पैसे निकलवाए और लिफाफे में डालकर अपनी पत्नी को पकड़ा दिए। जैसे ही नितरंजन सिंह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर शेरांवाला गेट की तरफ मुडे़े, तो इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो नौजवानों ने उनकी पत्नी के हाथों में पकड़ा पैसों वाला लिफाफा छीना व फरार हो गए।
विज्ञापन
नितरंजन सिंह ने मोटरसाइकिल पर लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन उनका मोटरसाइकिल रास्ते में पंचर हो गया। इसका फायदा लेते हुए लुटेरे बारादरी वाले रास्ते से कहीं गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह भिंडर पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंच गए।