फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Bike and tractor-trolley two blood brothers killed in clash

बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

Wed, 03 Jun 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 03 Jun 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
गांव आरएफके के नजदीक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत होने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई दिनभर मेहनत मजदूरी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों बेटे मोरा सिंह व झिरमल सिंह मजदूरी के लिए गांव बंडाले गए थे।


वहां से दोनों भाई बाइक पर रात के समय लौट रहे थे। गांव आरएफके नजदीक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर उसमें कुछ सामान लाद रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत साइड पर खड़ी की हुई थी, जिस कारण बाइक उसमें टकरा गई।
विज्ञापन


इस हादसे में मोरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि झिरमल गंभीर जख्मी हो गया। उसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने कब्जे में लेकर चालक मलकीत सिंह वासी हामद चक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed