{"_id":"612929da0f7b5d1926400cba","slug":"auto-driver-attacked-on-three-people-with-an-ax-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में ऑटो चालक का उत्पात: पुलिसकर्मी समेत तीन को कुल्हाड़ी से किया घायल, रस्सियों से बांधकर थाने ले जाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में ऑटो चालक का उत्पात: पुलिसकर्मी समेत तीन को कुल्हाड़ी से किया घायल, रस्सियों से बांधकर थाने ले जाया गया
Sat, 28 Aug 2021 12:44 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:44 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला में एक ऑटो चालक ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को रस्सियों से बांधकर पुलिस की गाड़ी में बैठाकर अर्बन इस्टेट थाने ले जाया गया। जहां आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के गुरु नानक नगर इलाके की एक गली में ऑटो खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े के बाद भड़के ऑटो चालक ने कुल्हाड़ी से हमला करके एक पुलिस कर्मचारी समेत मां-बेटे को घायल कर दिया। आरोपी ऑटो चालक की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गुरु नानक नगर के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार करके थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल गुरप्रीत सिंह निवासी गली नंबर 18 गुरु नानक नगर ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक सुखविंदर सिंह इसी इलाके में किसी दूसरी गली में रहता है लेकिन शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे उसने अपनी ऑटो उनके घर के आगे खड़ा कर दिया। उसकी मां लखविंदर कौर ने एतराज जताया तो आरोपी उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बीच तैश में आए आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी मां पर हमला कर दिया। जब मां के बचाव में गुरप्रीत सिंह आगे आया तो आरोपी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों मां-बेटा घायल हो गए। आरोपी अपना ऑटो वहीं छोड़कर कुल्हाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया। मां-बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
उधर, आरोपी कुल्हाड़ी लेकर बाद में पटियाला-राजपुरा रोड पर जैन पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंच गया और वहां से गुजर रहे लोगों पर हमला कर चोट पहुंचाने की कोशिश करने लगा। सूचना मिलने पर थाना अर्बन इस्टेट, थाना लाहौरी गेट और पीसीआर मुलाजिमों की एक संयुक्त पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस पार्टी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गया। काफी मशक्कत के बाद मौजूद लोगों की सहायता से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी बार-बार यही कह रहा था कि वह सभी को मार देगा। आरोपी को रस्सियों से बांधकर पुलिस की गाड़ी में बिठाकर थाना अर्बन इस्टेट ले जाया गया। इस बारे में थाना लाहौरी गेट इंचार्ज महल सिंह ने बताया कि आरोपी को काबू करके उससे पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ही करेगी।