फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Arrested, fugitive murder case Rajpura, Ambala, Patiala

राजपुरा में हत्या के केस का भगोड़ा गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा Updated Mon, 28 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Arrested, fugitive murder case Rajpura, Ambala, Patiala
- फोटो : Arrested,
अंबाला में ज्वेलर्स की हत्या के केस में भगोड़ा चल रहे आरोपी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे चोरी के तीन मोटर साइकिल, एक पिस्तौल देसी 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी रजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बहादुर सिंह चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गगन चौक के नजदीक घूम रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई मलविंदर सिंंह ने पुलिस के साथ आईटीआई चौक पर नाकाबंदी की थी तो पुलिस ने ओवरब्रिज की ओर से आते हुए आरोपी बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने अपने साथियों जसविंदर सिंह व सचिन शर्मा के साथ मिलकर अंबाला के सुनार रजनीश वर्मा से सोना लूटने के बाद उसका कत्ल कर दिया था और उसकी लाश गांव के खेतों में दबा दी थी। इस संबंध में पिछले साल 8 अप्रैल को अंबाला के बलदेव नगर थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी बहादुर सिंह लगभग एक वर्ष से भगोड़ा चल रहा था। आरोपी तीर्थ स्थानों आदि पर घूमता रहता था। आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को उससे चोरी के दो मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी से पुलिस ने सुनार से लूटे सोने में लगभग ढाई तोले सोना भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में अन्य कई मामले में सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed