{"_id":"56f966144f1c1b360af001f3","slug":"arrested-fugitive-murder-case-rajpura-ambala-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा में हत्या के केस का भगोड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजपुरा में हत्या के केस का भगोड़ा गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Arrested,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में ज्वेलर्स की हत्या के केस में भगोड़ा चल रहे आरोपी को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे चोरी के तीन मोटर साइकिल, एक पिस्तौल देसी 315 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी रजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बहादुर सिंह चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गगन चौक के नजदीक घूम रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई मलविंदर सिंंह ने पुलिस के साथ आईटीआई चौक पर नाकाबंदी की थी तो पुलिस ने ओवरब्रिज की ओर से आते हुए आरोपी बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने अपने साथियों जसविंदर सिंह व सचिन शर्मा के साथ मिलकर अंबाला के सुनार रजनीश वर्मा से सोना लूटने के बाद उसका कत्ल कर दिया था और उसकी लाश गांव के खेतों में दबा दी थी। इस संबंध में पिछले साल 8 अप्रैल को अंबाला के बलदेव नगर थाने में केस दर्ज होने के बाद से आरोपी बहादुर सिंह लगभग एक वर्ष से भगोड़ा चल रहा था। आरोपी तीर्थ स्थानों आदि पर घूमता रहता था। आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को उससे चोरी के दो मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा स्कूटर बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी से पुलिस ने सुनार से लूटे सोने में लगभग ढाई तोले सोना भी बरामद किया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में अन्य कई मामले में सामने आने की उम्मीद है।