फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   आगरा के निवासी से पकड़ी 13.33 लाख की नगदी

आगरा के निवासी से पकड़ी 13.33 लाख की नगदी

Mon, 18 Mar 2019 10:44 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
आगरा के निवासी से पकड़ी 13.33 लाख की नगदी
आगरा के निवासी से पकड़ी 13.33 लाख की नगदी
विज्ञापन

जब्त करके आमदन कर विभाग को सौंपी गई : जिला चुनाव अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। लोकसभा चुनाव 2019 के संबंध में लागू चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर जिले भर में पुलिस की ओर से चल रही विशेष चेकिंग के दौरान सोमवार को नाभा में आगरा के एक व्यक्ति से 13 लाख 33 हजार 500 रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने यह राशि बरामद करके फ्लाइंग स्कवायड टीम की मदद से आमदन कर विभाग को सौंप दी है।

जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी कुमार अमित ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से सोमवार को जिले भर में सुबह छह से आठ बजे तक विशेष चेकिंग नाके लगाए गए थे। डीसी ने कहा कि इस दौरान बौडां गेट नाभा में डीएसपी नाभा वरिंदरजीत सिंह थिंद की अगुवाई में पुलिस टीम की ओर से नाकाबंदी के दौरान इमरान खान निवासी शाहगंज रोई मंडी आगरा यूपी के पास से 13 लाख 33 हजार 500 रुपये की राशि बरामद की गई। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि यह व्यक्ति जब एक बस से उतरा, तो पुलिस ने इसकी शक के आधार पर तलाशी ली। उक्त के बारे में उसने कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed