फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   छह करोड़ की ठगी

छह करोड़ की ठगी

Fri, 03 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
छह करोड़ की  ठगी
मैनेजर ने फर्जीवाड़ा कर कंपनी से की छह करोड़ की ठगी
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कंपनी मालिक के बयान पर केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना में एक कंपनी के मैनेजर की ओर से खुफिया तौर पर एक फर्जी कंपनी बनाकर अपने मालिक की कंपनी का सारा डाटा, बैंक खाते और अन्य दस्तावेज चोरी करके करीब छह करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिटी समाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों की ओर से की गई जांच के बाद मामले में आरोपी मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, कागजात में हेरफेर करने, धमकियां देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

शिकायतकर्ता राजेश कुमार निवासी वडै़च कालोनी समाना ने एसएसपी को दो जून 2018 को अपनी कंपनी के मैनेजर जगसीर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें राजेश कुमार ने बताया कि जगसीर सिंह उनकी कंपनी एमके ब्रदर्स में बतौर मैनेजर काम करता था। कुछ महीने पहले वह नौकरी छोड़ गया था। लेकिन नौकरी के दौरान जगसीर सिंह ने कंपनी का सारा राज जानने के बाद खुफिया तौर जेएम ब्रदर्स नाम से एक अलग फर्जी कंपनी बना ली और फिर जगसीर ने शिकायतकर्ता के कंप्यूटर को हैक कर उनकी कंपनी के बैंक खाते, डाटा और अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। इससे शिकायतकर्ता को करीब छह करोड़ का नुकसान हुआ है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस के आला अधिकारियों ने साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से इस केस में जांच की। जांच के बाद रिपोर्ट आने पर अब सिटी समाना पुलिस ने आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सिटी समाना थाना इंचार्ज सुरिंदर भल्ला ने कहा कि आरोपी मैनेजर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed