{"_id":"5b61eccd4f1c1ba03e8b4898","slug":"91533144269-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने की रेप की कोशिश
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, देवर ने की रेप की कोशिश
पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताडित करने के साथ-साथ उसके देवर की ओर से रेप की कोशिश करने का मामला भी सामने आया है। वुमैन थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
35 साल की परनीत कौर निवासी गांव नलीना कलां जिला फतेहगढ़ साहिब ने वुमैन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी शादी गांव नियामतपुरा के रहने वाले मनिंदर सिंह के साथ 21 फरवरी 2017 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर तंग-परेशान किया जाने लगा। इसी बीच देवर गुरिंदर सिंह ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकियां तक दी। पुलिस ने इस बयान के आधार पर विवाहिता के पति मनिंदर सिंह, देवर गुरिंदर सिंह, सास बलजिंदर कौर और ससुर अमरजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।