{"_id":"5a7346504f1c1b0a7b8b4764","slug":"91517504080-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मुलाजिम से मोटरसाइकिल सवार करीब डेढ़ लाख की नगदी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक मुलाजिम से मोटरसाइकिल सवार करीब डेढ़ लाख की नगदी लेकर फरार
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक मुलाजिम से नकदी छीनकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मॉडल टाउन के पास बाइक सवार दो लोगों ने एक्टिवा से जा रहे एक बैंक मुलाजिम को गिराकर पैसों वाला बैग छीन लिया और फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी कोई सुराग नहीं लग सका है।
विनोद कुमार निवासी गोबिंद नगर ने पुलिस को बयान दिया है कि वह छोटी बारादरी में विजया बैंक में जीवन निधि डिपॉजिट कलेक्टर के तौर पर काम करता है। हमेशा की तरह वह दुकानों से जीवन निधि की राशि इकट्ठा करके एक्टिवा पर वापस घर की तरफ जा रहा था। मॉडल टाउन के पास बाइक सवार दो लोगों ने उससे पैसों वाला बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उसने बैग नहीं छोड़ा। इस दौरान विनोद कुमार एक्टिवा से गिर गया। आरोपी उसे घसीटते हुए दूर तक ले गए और फिर धक्के के साथ बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे जो विनोद कुमार ने अगले दिन बैंक में जमा कराने थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।