{"_id":"5a70a4574f1c1bef7b8b46be","slug":"91517331543-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में थ्री व्हीलर चालक की टांग जांघ से हुई अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में थ्री व्हीलर चालक की टांग जांघ से हुई अलग
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में थ्री व्हीलर चालक गंभीर जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शहर के खंडा चौक के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर में थ्री व्हीलर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थ्री व्हीलर चालक की हालत गंभीर है। उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जांच अधिकारी सिविल लाइन थाने के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि जगतार सिंह (38) निवासी समाना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 21 नंबर फाटक से खंडा चौक की ओर आ रहा था। पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। इससे वह पलट गया और चालक सड़क पर गिर गया। ट्रक चालक ने उसके बाएं पैर पर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे टांग जांघ तक बुरी तरह से कुचली जाने से शरीर से अलग हो गई। गंभीर हालत में उसको सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक छिंदरपाल निवासी समाना को काबू करउसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
पटियाला। सदर समाना के अधीन पड़ते गांव शाहपुर के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब्दुल सितार निवासी घग्गा ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई दिलवर खान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव शाहपुर के पास से जा रहा था। इस बीच आगे जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। इस वजह से मोटरसाइकिल की आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दिलवर खान की मौत हो गई। वारदात के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।