फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   धोखाधड़ी

धोखाधड़ी

Tue, 26 Feb 2019 09:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
संगरूर के जमींदार से 1.45 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

पिता, बेटा व बहू समेत पांच के खिलाफ पातड़ां थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हरियाणा में कैथल के रहने वाले सोना कारोबारियों ने मुनाफे का लालच देकर संगरूर के रहने वाले एक जमींदार साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पातड़ां थाना पुलिस न पांच लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों में पिता, बेटा व बहू और दो सगे भाई शामिल हैं।
संगरूर की तहसील मूनक के गांव बाहमनी वाला के रहने वाले जमींदार जोगिंदर सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया उसका एक रिश्तेदार हरियाणा के कैथल में रहता है। वर्ष 2016 में वह अपने रिश्तेदार के जरिये कैथल की फ्रेंड्स कालोनी निवासी सोने का व्यापार करने वाले सतपाल शर्मा, उसके बेटे संदीप शर्मा, बहू शिवानी और कैथल के ही कुलतारन के रहने वाले दो सगे भाइयों सोनू डाडां व सुरिंदर डाडां के संपर्क में आया। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि वह उसके कारोबार में पैसा लगाएगा, तो उसे सस्ता सोना और ज्यादा मुनाफा देंगे।
विज्ञापन

लालच में उसने न केवल अपना पैसा बल्कि रिश्तेदारों का पैसा भी आरोपियों के कारोबार में लगा दिया। शुरुआत में तो आरोपी उसे समय-समय पर मुनाफे के तौर पर पैसे देते रहे। इससे वह लालच में आ गया और करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। बाद में आरोपियों ने न तो सोना दिया और मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed