{"_id":"5ca244d0bdec2214065a5f52","slug":"81554138320-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेत अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे 9 मरीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साकेत अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे 9 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत अस्पताल के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे नौ मरीज
वार्ड में लगे एसी को उतारा और फिर ग्रिल तोड़कर हुए फरार
केंद्र प्रशासन ने पुलिस को दी घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। जिले के रेडक्रॉस साकेत अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे नौ युवक सोमवार तड़के फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक केंद्र के अधिकारियों ने इन युवकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया था। वहीं संबंधित पुलिस थाने को भी जानकारी दे दी गई है।
केंद्र की प्रोजेक्ट अफसर परमिंदर कौर मनचंदा ने बताया कि केंद्र से सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भागे सभी नौ युवक यहां नशा छोड़ने के लिए इलाज करा रहे थे। वार्ड में दाखिल इन युवकों ने यहां लगे एसी को उतारा और फिर ग्रिल तोड़कर बाहर निकले। इसके बाद केंद्र की चहारदीवारी फांदकर फरार हो गए। जैसे ही प्रशासन को इस संबंधी पता लगा तो हड़कंप मच गया। तुरंत इन युवकों के परिवार वालों को सूचित किया गया। परिवारों को कहा गया कि अगर वह वापस घर आते हैं तो उन्हें बताया जाए। परमिंदर कौर मनचंदा ने माना कि नशा छुड़ाओ केंद्र में सिक्योरिटी के उचित प्रबंध नहीं है। केवल एक सिक्योरिटी गार्ड है जो मेन गेट पर तैनात रहता है। इस कारण से भी केंद्र में मरीजों के भागने की घटना पहले भी हो चुकी है। भागे मरीज करीब एक महीने से केंद्र में नशा छोड़ने के लिए इलाज करा रहे थे। सभी 25 से 35 साल तक की आयु वर्ग के हैं। इस समय केंद्र में करीब 22 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। शाम को खबर लिखे जाने तक केंद्र प्रशासन दावा कर रहा था कि फरार हुए 9 मरीजों में से छह अपने घर पहुंच चुके हैं।