{"_id":"5a09ccf54f1c1b65548bce5f","slug":"81510591733-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व ससुराल से तंग युवक ने किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी व ससुराल से तंग युवक ने किया सुसाइड
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और ससुरालियों से दुखी युवक ने दी जान
सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान था
अमर उजाला ब्यूरो
नाभा (पटियाला)।
शहर के मोहल्ला पुराना हाथी खाना में एक युवक ने सोमवार को अपनी पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (27) के तौर पर हुई है। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से नाजायज संबंध हैं। इस बारे में उसने कई बार अपनी पत्नी को रोका, लेकिन हर बार वह उसको मारने की धमकी देती थी। इसके साथ ही उसके ससुराल वाले भी उसको धमकियां देते रहते थे।
मृतक के पिता राजिंदर सिंह के बयान पर थाना कोतवाली पुलिस ने प्रवीण शर्मा वासी नाभा, पत्नी जश्न दीप कौर, सास गुरजीत कौर, ससुर गुरमीत सिंह और साला गगन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।