फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   फर्म मालिक अभी भी फरार

फर्म मालिक अभी भी फरार

Thu, 31 Jan 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
फर्म मालिक अभी भी फरार
17 हजार ट्यूबवेल बोर में जहर घोलने वाली फर्म के मालिक पर नहीं दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

पटियाला में फर्म के गोदाम से लाखों लीटर तेजाब व केमिकल सील हुए थे, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत 17 हजार ट्यूूबवेल बोर में जहर घोलने वाली फर्म का बुधवार को पटियाला में पर्दाफाश हुआ था। उसका आरोपी मालिक फरार है। उधर पुलिस ने फर्म मालिक पर अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। ड्रग इंस्पेक्टर रोहित कालड़ा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि बुधवार को पटियाला में विभिन्न विभागों की ओर से की गई साझी कार्रवाई के तहत एमआर केमिकल्स सेल्स कारपोरेशन के पटियाला के घलौड़ी गेट में बनाए गोदाम में पड़े लाखों लीटर तेजाब व केमिकल्स समेत अन्य साजो सामान को सील किया गया था। दरअसल पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को इस फर्म की ओर से खेतीबाड़ी बोरों का पानी बढ़ाने व बंद बोरों को तेजाबी केमिकल डालकर दोबारा चलाने के लिए ऐसे केमिकल बड़ी मात्रा में बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर फर्म का पर्दाफाश करने के लिए बिछाए गए जाल के तहत घलौड़ी गेट पर फर्म के गोदाम में छापामारी कर लाखों लीटर तेजाब व अन्य केमिकल बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed