{"_id":"5b6484194f1c1bed5e8b6ece","slug":"71533314073-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा, धुना
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे चोर को लोगों ने पीटा
पटियाला। पटियाला की बाबू सिंह कालोनी के एक घर में शुक्रवार तड़के घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। बाबू सिंह कालोनी के रहने वाले कालीचरन ने बताया कि वह तड़के उठा था। घर के आंगन में एक व्यक्ति अपने मोबाइल की टार्च से रास्ता देखकर जा रहा था। उसे देखकर वह सीढ़ियों से होकर छत की तरफ भागा। वह भी चोर के पीछे भागा। इसी बीच चोर छत फांद कर पड़ोसी की छत पर चढ़ गया। इस पर पड़ोसी ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनकर कालोनी के काफी लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने चोर को काबू कर लिया। लोगों ने चोर को काफी पीटा। उसके पास से सोने के गहने जिसमें पायल, इयररिंग और कुछ नगदी भी बरामद की गई। इसी बीच सूचना पाकर थाना बख्शीवाला की पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में लेकर बरामद सोने के गहने व कैश भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।