फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   मोबाईल टावरों से बैटरीयां चेरी, तीन अरोपी गिरफतार

मोबाईल टावरों से बैटरीयां चेरी, तीन अरोपी गिरफतार

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोबाईल टावरों से बैटरीयां चेरी, तीन अरोपी गिरफतार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुरा।
सिटी पुलिस राजपुरा ने टावर से बैटरी चुराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वोडाफोन कंपनी में बतौर सुपरवाइजर काम करने वाले गांव मवी कलां निवासी हरपाल सिंह ने सिटी पुलिस के पास लिखवाई शिकायत में बताया कि पिछले दिनों वोडाफोन कंपनी के टावरों से बैटरियां चोरी हो रही थी। इसके कारण टावरों के दरवाजों पर अलार्म लगा दिए गए थे। इसके बाद जब गांव ढकनांसू रोड पर लगे कंपनी के टावर पर जब चोरों ने बैटरी चोरी करने के लिए गेट का ताला तोड़ा तो कंपनी के हेड ऑफिस में अलार्म बज गया। उन्हें कंपनी से सूचना मिली तो मौके पर जाकर देखा तो टावर से बैटरियां चोरी हो चुकी थी। इसके बारे में जब जांच की गई तो पता चला कि भूपिंदर सिंह, गुरंजट सिंह और मनिंदर सिंह निवासी गांव मांगपुर ने बैटरियां चुराई हैं। पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में भेजने के बाद जज महोदय ने तीनों आरोपियों को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed