{"_id":"6ac952cfdfddcff85003e1a7","slug":"student-raped-after-being-given-a-drink-spiked-with-a-narcotic-substance-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1959169-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
गुडंबा। मड़ियांव पुलिस ने कक्षा नौ की छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी अमित कुमार वर्मा (19) को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रहीमनगर-डिडौली स्थित अन्ना मार्केट का रहने वाला है।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, छात्रा की कुछ समय पहले अमित से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले गया। वहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक अक्तूबर को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे घैला पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की है।