फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी कर महिला के पति को विदेश में बनाया बंदी

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी कर महिला के पति को विदेश में बनाया बंदी

Sat, 06 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधडी कर महिला के पति को विदेश में बनाया बंदी
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन

विदेश भेजकर बनाया गया बंदी, दो भाइयों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। सिटी पुलिस ने विदेश भेजकर वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी महिला के पति केा मलयेशिया में बंदी बनाकर रखा। पुलिस ने राजपुरा मिर्च मंडी निवासी महिला राज रानी की शिकायत पर राजपुरा निवासी महिंदर सिंह व उसके भाई बलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले महिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि उसका भाई बलजीत सिंह मलयेशिया में रहता है। वह अपने पति को मलयेशिया भेज दे। वहां उसका भाई वर्क परमिट दिलाकर काम पर लगवा देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने कई जगहों से रुपये उधार लेकर अपने पति को विदेश भेज दिया। आरोपियों ने विदेश भेजने से पहले दिल्ली और चेन्नई ले जाकर रखा फिर मलयेशिया भेज दिया। मलयेशिया में उसके भाई बलजीत सिंह ने उसे एक कमरे में बंदी बनाकर रखा। खाना तक भी नहीं दिया। जब उन्हें सारी बातों का पता चला तो उन्होंने अपने पति को यहां से टिकट और लगभग 50 हजार रुपये भेज कर जैसे-तैसे पति को वापस बुला लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed