फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख की धोखाधड़ी

विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख की धोखाधड़ी
विदेश भेजने का झांसा देकर 31 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

दो बुजुर्गों से की गई ठगी, दोनों मामलों में पांच लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
विदेश भेजने का झांसा देकर दो बुुजुर्गों के साथ लाखों की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
थाना जुल्कां पुलिस के पास अमरीक सिंह निवासी गांव खतोली ने बयान दिया है कि वह अपनी दोनों लड़कियों को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान वह योगेश कालड़ा निवासी अशोक गार्डन गुरु तेग बहादुर कालोनी कैथल, रोतास निवासी गांव नोच लिर कैथल और अनूप निवासी बैंक कालोनी अमीन रोड कुरुक्षेत्र के संपर्क में आया। आरोपियों ने उनकी लड़कियों को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 12 लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो उसकी लड़कियों को विदेश भेजा और जब पैसे वापस मांगे तो वह भी नहीं दिए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दूसरे केस में पातड़ां पुलिस ने गांव गुरदित्तपुरा के रहने वाले लखविंदर सिंह के बयान पर मुक्तसर साहिब के रहने वाले दंपति यादविंदर सिंह व दलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति-पत्नी पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता लखविंदर सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे 19 लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो लवप्रीत सिंह को विदेश भेजा और न ही मांगने पर पैसे वापस किए। आरोपी दंपति की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed