{"_id":"5a22dc0f4f1c1bc5758b6931","slug":"41512233999-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्ल केस फालोअप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्ल केस फालोअप
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली छात्र की हत्या का आरोपी दोस्त रिमांड पर
दूसरा नाबालिग आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नाभा में फिरौती के लिए की गई किशोर की हत्या के आरोपी इंद्रजीत को शनिवार को पैमलप्रीत ग्रेवाल की कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद आरोपी को सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया गया। दूसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क का कहना है कि दूसरा आरोपी भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
नाभा के बठिंडियां मोहल्ले का रहने वाला रजत अरोड़ा वीरवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद एक्टिवा से कहीं गया था लेकिन नहीं लौटा। रात को उसकी एक्टिवा नाभा के कॉलेज ग्राउंड में खड़ी मिली। रजत अरोड़ा की गुमशुदगी की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। बारीकी से जांच करने पर पुलिस को रजत के दो दोस्तों इंद्रजीत सिंह और एक अन्य का पता चला। यह दोनों रजत को अपने साथ ले गए थे। जब इंद्रजीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने रजत का चाकू से गला रेतकर हत्या करके बीड दोसांझ में दबा दिया है। हत्या करने के बाद वह उसके माता-पिता से फिरौती मांगने की तैयारी में थे। बताया जा रहा है कि रजत अरोड़ा से आरोपी दोनों दोस्त पैसों की मांग करते थे। दोनों ने रजत को धमकाया भी था। पुलिस ने रजत के शव को शुक्रवार शाम बीड़ दोसांझ से बरामद कर लिया था।