फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   प्रेमी जोड़े ने निगला जहर

प्रेमी जोड़े ने निगला जहर

Tue, 28 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने निगला जहर
तकरार के बाद प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, युवती की मौत
विज्ञापन

युवक गंभीर, पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
संगरूर में थाना दिड़बा के अधीन पड़ते गांव शादीहरी में एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को आपसी तकरार के बाद जहरीली चीज निगल ली। इसके बाद प्रेमिका की मौत हो गई है और प्रेमी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। युवक को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
थाना दिडबा के इंचार्ज इंस्पेक्टर पुश्पिंदर सिंह ने बताया कि गांव शादीहरी में चमकौर सिंह (32) के संदीप कौर (22) के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों ही विवाहित थे। इस पर दोनों के परिवारों में उनके संबंधों को लेकर नाराजगी थी। इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार तकरार भी हो चुका था। इसके बावजूद वे आपस में मिलते रहे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उनमें किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद संदीप कौर ने खेत में जाकर कोई जहरीली चीज निगल ली। संदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए गांव के लोग उसे पातड़ां लेकर आ रहे थे। इस बीच गांव रायधराना के पास आकर प्रेमी चमकौर सिंह ने भी कोई जहरीली चीज निगल ली। दोनों को पातड़ां के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में लाया गया। वहां पर संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं चमकौर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed