फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   समाना में ओबीसी बैंक में लूट का मामला पुलिस ने किया हल, हथियारों समेत पांच काबू

समाना में ओबीसी बैंक में लूट का मामला पुलिस ने किया हल, हथियारों समेत पांच काबू

Wed, 01 May 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
समाना में ओबीसी बैंक में लूट का मामला पुलिस ने किया हल, हथियारों समेत पांच काबू
पटियाला। समाना के गांव बंमना में 20 अप्रैल को दिनदहाड़े ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स में हथियारों के बल पर लाखों की लूट के मामले को पटियाला पुलिस ने हल करते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटी हुई एक लूटी कार और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

20 अप्रैल को लुटेरे दिनदहाड़े बैंक से सात लाख 27 हजार 530 रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंधी थाना सदर समाना में केस दर्ज किया गया था। बुधवार दोपहर पटियाला के पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि इस लूट की वारदात को ट्रेस करने के लिए सीआईए स्टाफ समाना की पुलिस पार्टियों की विभिन्न टीमें तैयार की गई थीं। इसी बीच मंगलवार को सीआईए स्टाफ समाना इंचार्ज विजय कुमार को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति लूट की गई कार मार्का टाटा टीआओ पर जाली नंबर लगाकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी की ओर से ड्रेन पुल गांव ललोछी में नाकाबंदी के दौरान चन्नो साइड से आती एक सिल्वर रंग की टाटा टीआओ कार को शक के आधार पर रोककर इसमें सवार पांच व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी पहचान दलजीत सिंह निवासी जिला संगरूर, सोनू निवासी जिला संगरूर, प्रिंस राओ निवासी आजमगढ़ यूपी हाल निवासी लुधियाना, ओमप्रकाश निवासी आजमगढ़ यूपी हाल निवासी लुधियाना और दीपक कुमार निवासी आजमगढ़ यूपी हाल निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। एसएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों की तलाशी दौरान उनके पास से एक देसी पिस्टल 32 बोर समेत छह कारतूस, एक देसी पिस्टल 315 बोर समेत छह कारतूस, 30 मोबाइल व एक किरच बरामद हुए हैं। इसके अलावा कार की पिछली सीट के मैट के नीचे छिपाकर रखी कार की असली नंबर प्लेट बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गिरोह के मुख्य सरगना दलजीत सिंह ने बताया है कि आरोपियों की ओर से यह डकैती ऐश की जिंदगी जीने के लिए अंजाम दी गई थी। साथ ही उन्होंने माना कि 20 अप्रैल को ओबीसी शाखा में डकैती की वारदात को उसने अपने साथियों विराज, अशोक, हेमंत कुमार, सोनू सिंह, श्मशेर सिंह और जगमेल सिंह उर्फ बाबा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। एसएसपी ने माना कि अभी इस वारदात में शामिल हेमंत कुमार, विराज, अशोक, श्मशेर सिंह और जगमेल सिंह उर्फ बाबा फरार हैं जिनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। दलजीत सिंह के साथ गिरफ्तार प्रिंस राओ, ओम प्रकाश, दीपक कुमार संगरूर व अन्य जिलों में कई अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। इस संबंधी पूछताछ जारी है। एसएसपी ने बताया कि डीजीपी की ओर से पटियाला पुलिस को एक लाख का नकद पुरस्कार और दो पुलिस मुलाजिमों को तरक्की देने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed