{"_id":"5a5100784f1c1bd1178b534e","slug":"191515257976-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो व्यक्ती डेढ़ किलो अफीम सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो व्यक्ती डेढ़ किलो अफीम सहित काबू
Updated Sat, 06 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ किलो अफीम के साथ दो दबोचे
नाभा।
सीआईए स्टाफ नाभा के इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में दो लोगों को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। रोहटी बसता सिंह टी प्वाइंट गांव मैहस के इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। कार से एक किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह वासी खेलीगिला भवानीगढ़ और हरवीर सिंह उर्फ हैप्पी वासी चीमा बाग सनौर रोड पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर लंबे समय से अफीम की तस्करी में शामिल है। वह हरियाणा से राजस्थान से अफीम सस्ते रेट पर लाकर पंजाब के अलग-अलग स्थानों में सप्लाई करता रहा है। उसके खिलाफ थाना भवानीगढ़ और थाना सिटी खन्ना में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड ले लिया है।