{"_id":"5a8da38d4f1c1ba5268bb713","slug":"181519231885-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने भाखड़ा में लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने भाखड़ा में लगाई छलांग
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने भाखड़ा में लगाई छलांग
इंसाफ न मिलने पर परिवार वाले भाखड़ा नहर पर जान देने पहुंचे, गोताखोरों ने रोका
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शादीशुदा प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़े के बाद 22 साल की एक युवती ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। जब परिवार वाले इंसाफ की मांग औरलड़की की तलाश के लिए पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें जुरीडिक्शन का हवाला देकर एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया। इससे निराश परिवार वाले शाम को नाभा रोड पर भाखड़ा नहर पर जान देने पहुंच गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और जांच चल रही थी।
थाना बख्शीवाला से एएसआई शाम लाल ने बताया कि युवती के किसी शादीशुदा युवक से प्रेम संबंध थे। मंगलवार देर शाम युवती का प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया। प्रेमी ने युवती व उसके भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद युवती ने बाबू सिंह कालोनी के पास से ही गुजरती भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर शंकर ने बताया कि सूचना मिलने पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचा, तब तक लड़की डूब चुकी थी। आज भी तलाश में कुछ पता नहीं लगा। घटना के बाद लड़की का ताया, मां, मौसियां और मौसा जब इंसाफ के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे, तो उन्हें कहा गया कि जहां लड़की डूबी, वह उनका एरिया नहीं है। वह लोग बख्शीवाला थाना जाएं। बख्शीवाला थाना पहुंचे, तो उन्हें कहा गया कि लड़की मंगलवार को नाभा से आई थी, इसलिए नाभा में कोतवाली थाना जाएं। नाभा थाने से यह कहकर भेज दिया कि पटियाला में जहां लड़की डूबी है, संबंधित थाना कार्रवाई करेगा। निराश व हताश होकर लड़की के परिवार वाले बुधवार शाम नाभा रोड पर भाखड़ा नहर पर अपनी जान देने पहुंच गए। न मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उन्हें रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बख्शीवाला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक पुलिस की जांच चल रही थी।