{"_id":"5b6c70dd4f1c1b66428b6cd7","slug":"171533833437-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अकाली प्रधान पर दर्ज पुलिस केस ने लिया नया मोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व अकाली प्रधान पर दर्ज पुलिस केस ने लिया नया मोड़
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित की नई वीडियो, कहा-कोई कार्रवाई नहीं चाहता
पीड़ित ने कहा-पहले वायरल हुई वीडियो में कोई सच्चाई नहीं
यूथ अकाली दल के पूर्व शहरी प्रधान विक्की रिवाज समेत तीन लोगों पर दर्ज पुलिस केस ने नया मोड़ लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। यूथ अकाली दल के पूर्व पटियाला शहरी प्रधान विक्की रिवाज समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामले ने वीरवार को नया मोड़ ले लिया। इस मामले में आज एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पीडित कह रहा है कि उसकी मारपीट संबंधी पहले वायरल हुई वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए वह विक्की रिवाज के अलावा केस के अन्य दोनों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता है।
बुधवार देर शाम कोतवाली थाना पुलिस ने एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के आदेशों पर एक वायरल हुई वीडियो के आधार पर यूथ अकाली दल पटियाला शहरी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह विक्की रिवाज समेत चिंटू मोबाइल वाला और संदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इन पर आरोप लगे थे कि पवन कुमार नाम का युवक जो संदीप सिंह की दुकान पर काम करता था। उस पर संदीप सिंह को दुकान में चोरी करने का शक था। जिससे गुस्सा होकर संदीप सिंह ने विक्की रिवाज व चिंटू के साथ मिलकर पिस्तौल तान कर पहले पवन कुमार को नंगा कराया और फिर उसे काफी पीटा। पवन कुमार की पिटाई की वीडियो वायरल हो गई। पवन का पिता अपने बेटे के साथ हुई इस ज्यादती के खिलाफ एसएसपी के पास पहुंचा। फिर बुधवार देर शाम कोतवाली थाना पुलिस ने पवन के भाई रवि कुमार की शिकायत पर विक्की रिवाज समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इन पर पवन कुमार को जाति सूचक शब्द बोलने के भी आरोप लगे हैं।
इसी बीच वीरवार को पीड़ित की एक नई वीडियो वायरल हो गई। जिसमें वह कह रहा है कि पहले वायरल हुई वीडियो में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए वह किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता है।
विज्ञापन
इस संबंध में थाना कोतवाली के इंचार्ज राहुल कौशल ने कहा कि वह पीडित परिवार को थाने में बुलाकर पूछताछ करेंगे कि क्या वह किसी दबाव में तो नहीं हैं। उसके बाद ही मामले में आगे कार्रवाई होगी।