{"_id":"5a15aa6f4f1c1bf4688bcce0","slug":"171511369327-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल बच्चे को बांधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल बच्चे को बांधा
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में स्पेशल बच्चे को कुर्सी में बांधा
- कारण पूछने पर कतराते नजर आए प्रिंसिपल और शिक्षक
- स्पेशल बच्चों के लिए ही संचालित है घटना से संबंधित विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
स्पेशल बच्चों को पढ़ाने के लिए संचालित शहर के एक निजी स्कूल में बुधवार को एक बच्चे को कुर्सी से बांध दिया गया। मामले की खबर लोगों को तब मिली जब कुछ मीडियाकर्मी अचानक मौके पर पहुंचे और बच्चे को कपड़ों के सहारे कुर्सी से बंधा देख अवाक रह गए। पता चला कि वाकये से जुड़ा मासूम भी एक स्पेशल बच्चा है और वह उसी स्कूल का छात्र है। हालांकि मौके पर गए मीडियाकर्मी ने जब शिक्षकों और प्रिंसिपल से बच्चे को कुर्सी से बांधने का कारण पूछा तो वे जवाब देने से कतराते रहे।
दरअसल, बुधवार को स्कूल के ही कुछ अध्यापक अपनी मांगों को लेकर यहां रोष धरना दे रहे थे। इतने में वहां कुछ मीडियाकर्मी पहुंच गए। उन्होंने देखा कि स्कूल के एक कमरे में मौजूद एक स्पेशल बच्चा कुर्सी के साथ बांधा गया है। जबकि इस बारे में कोई नहीं जानता था कि उसे इस कदम किस गलती की सजा दी गई है। हालांकि बच्चे की लाइव तस्वीरों और वीडियो को भी मीडिया कर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पहुंचे प्रिंसिपल से मीडिया कर्मियों ने पूछताछ करनी चाही, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि इतना जरूर कहा कि वे इसकी जांच कर अपने स्तर पर कार्रवाई जरूर करेंगे। इतना कहते हुए उन्होेंने कुर्सी में बंधे बच्चे को मुक्त कराया। तब मीडिया कर्मियों ने प्रिंसिपल की मौजूदगी में कुर्सी में बंधे बच्चे को इससे मुक्त करने की तस्वीरें भी कैमरे में कैद कर लीं। उधर, समाचार दिए जाने तक इस संबंध में किसी की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी जा सकी थी।
विज्ञापन
डीसी बोले, प्रशासन की टीम करेगी जांच
मीडिया कर्मियों ने वाकये से जिला उपायुक्त (पटियाला) कुमार अमित को अवगत करा दिया है। इस पर डीसी ने कहा है कि उनकी ओर से प्रशासन की एक टीम स्कूल में भेजी जाएगी। टीम मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।
कुर्सी से बंधा था बच्चा, धरने पर बैठे थे शिक्षक :
बुधवार को शहर के जिस स्कूल में स्पेशल बच्चे को कुर्सी से बांधने का मामला सामने आया, उसी समय वहां के शिक्षक विद्यालय परिसर में धरने पर बैठे थे। उनका कहना था कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें बेहद कम वेतन दिया जाता है। उनकी मांग थी कि वेतन बढ़ाया जाना चाहिए।
फोटो नंबर-22पीटीएल03पी