{"_id":"5c9e48b8bdec223c992759d8","slug":"161553877176-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक के चलते पत्नी को चोटें मार कार समेत नहर में फेंक किया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरित्र पर शक के चलते पत्नी को चोटें मार कार समेत नहर में फेंक किया कत्ल
विज्ञापन
चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कार समेत नहर में फेंका
पुलिस ने नहर से लाश समेत आल्टो कार बरामद की, पति पर केस दर्ज, आरोपी फरार
26 मार्च की सुबह से लापता थे पति-पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला में एक युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक के कारण उसे घायल कर कार समेत भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव और कार को बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार तेजबाग कालोनी का रहने वाला टैक्सी चालक विक्रम पाल सिंह (27) अपनी पत्नी लवप्रीत कौर (23) के साथ 26 मार्च की सुबह से लापता था। तभी से उनकी तलाश जारी थी। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। परिवार वालों ने लवप्रीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाना कोतवाली में भी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि विक्रम पाल सिंह ने अपने किसी रिश्तेदार को फोन कर बताया है कि उसने अपनी पत्नी लवप्रीत कौर को पहले घायल किया और फिर उसे कार समेत पटियाला-समाना रोड पर गांव ढैंठल से करीब एक किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर गोताखोरों की टीम की मदद से शुक्रवार को लाश को आल्टो कार समेत नहर से बरामद कर लिया।
थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के मुताबिक लवप्रीत कौर को कार समेत नहर में फेंकते समय विक्रम भी उसमें सवार था, लेकिन वह पहले ही गाड़ी से कूद गया था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी अपने किसी जानकार से पैसे भी लेकर गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों का फिलहाल कोई बच्चा नहीं था। विक्रम पाल सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसलिए दोनों में अकसर झगड़ा होता था। वहीं लवप्रीत कौर के परिवार वालों द्वारा आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर उनकी लड़की को परेशान करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही लवप्रीत कौर का ससुरालियों द्वारा दो बार गर्भपात कराने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उधर विवाहिता का पोस्टमार्टम डाक्टरों के बोर्ड की ओर से कराया जाएगा।