{"_id":"5d1ce09d8ebc3e3c8304c39f","slug":"15621735746-patiala-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः चार दिन से लापता नौजवान की लाश नहर से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियालाः चार दिन से लापता नौजवान की लाश नहर से मिली
Thu, 04 Jul 2019 12:39 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मियांपुर के रहने वाले 29 जून से लापता नौजवान का शव बुधवार को गंडाखेड़ी नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद गुस्साए परिवार वालों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर पटियाला-सरहिंद रोड पर गांव रुड़की के नजदीक जाम लगा दिया। गांव वालों ने आरोप लगाया कि नौजवान का कत्ल किया गया है। इसलिए पुलिस इस मामले में केस दर्ज करे।
विज्ञापन
गांव वालों ने आरोप लगाया कि 29 जून को गांव के दो लड़के कुलबीर सिंह और जश्न नहर पर नहाने गए थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर गांव के एक व्यक्ति के साथ बहस हो गई। यह बहस धीरे धीरे झगड़े में तबदील हो गई। उक्त व्यक्ति और उसके लड़कों ने दोनों नौजवानों कुलबीर और जश्न के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित कुलबीर सिंह के मुताबिक झगड़े के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति और उसके लड़कों ने जश्न के साथ मारपीट करके उसे नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने कुलबीर सिंह के साथ भी रॉड और लाठियों से मारपीट की।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि जब चश्मदीद कुलबीर सिंह सारी घटना बयान कर रहा है, तो पुलिस की ओर से आरोपियों खिलाफ पर्चा दर्ज क्यों नहीं किया जा रहा है। अब तो लापता जश्न का शव भी नहर से बरामद हो गई है। जिससे साबित हो जाता है कि जो कुलबीर कह रहा है, वह सच है। इसीलिए पुलिस की ओर से मामले में कत्ल की एफआईआर दर्ज की जाए। उधर खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।