पुलिस चौकी पर ड्यूटी दे रहा था होमगार्ड जवान, धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर समाना थाने के अधीन गांव मवी कलां में स्थित पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर पहरा दे रहे पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवान पर एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर वर्दी फाड़ दी। घायल होमगार्ड को सिविल अस्पताल समाना में दाखिल कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मवी कलां पुलिस चौकी प्रमुख सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड सैंसी सिंह निवासी गांव ककराला भाइका वीरवार को ड्यूटी दौरान मुख्य गेट पर तैनात था। इसी बीच उसके ही गांव का सन्नी सिंह बाइक पर पहुंचा। होमगार्ड जवान सैंसी ने जब सन्नी सिंह से उसके आने का कारण पूछा। इस पर आरोपी ने दातर से होमगार्ड जवान पर हमला कर दिया।
दातर का एक वार होमगार्ड की गर्दन पर भी किया। साथ ही आरोपी ने होमगार्ड का कालर पकड़ कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसी बीच शोर सुनकर चौकी के कर्मचारी बाहर निकल आए, जिन्हें देखकर आरोपी सन्नी दातर समेत वहां से बाइक पर फरार हो गया। आरोपी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी समाना जसवंत सिंह मांगट और एसएचओ सदर थाना समाना गुरदीप सिंह संधू मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक यह मामला पुरानी रंजिश का है। आरोपी की तलाश की जा रही है।