फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दो बसों की आमने-सामने टक्कर, प्राइवेट बस चालक की मौत

दो बसों की आमने-सामने टक्कर, प्राइवेट बस चालक की मौत

Fri, 24 May 2019 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
दो बसों की आमने-सामने टक्कर, प्राइवेट बस चालक की मौत
पटियाला। समाना-पातड़ां रोड पर कोर्ट कांप्लैक्स के नजदीक शुक्रवार को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे निजी बस चालक की मौत हो गई औरक हरियाणा रोडवेज की बस का चालक, दोनों के कंडक्टर समेत 16 सवारियां घायल हो गईं। सभी को समाना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे में दोनों बसों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सिटी समाना थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि पातड़ां की एक प्राइवेट कंपनी की बस करीब 50 सवारियां लेकर समाना से जा रही थी। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की बस करीब 30 सवारियों को लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। समाना में कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए संतुलन बिगड़ जाने पर हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने गलत साइड पर जाकर प्राइवेट बस को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में प्राइवेट बस के चालक कुलविंदर सिंह (40) निवासी संगरूर की मौत हो गई। वहीं हरियाणा रोडवेज की बस का चालक मदन लाल निवासी फतेहाबाद, कंडक्टर अमित कुमार, प्राइवेट बस का कंडक्टर हरविंदर सिंह और साथ ही बसों में सवार यात्री अक्षय, हरविंदर सिंह, रणधीर सिंह (40), देशराज (56) निवासी समाना, मदन सिंह, मेवा सिंह निवासी टोहाना, लखविंदर सिंह (60), पूजा (35) पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी फतेहाबाद, पूजा का बेटा प्रथम सिंह (9) व बेटी इरा (7) भाना सिंह (68), व उसकी पत्नी फुलकली (62), रोशनी (60) पत्नी पाला सिंह, एकम (7) निवासी बोपुर, सुनीता (38), शाम (45) निवासी रतिया और अक्षय निवासी समाना समेत 19 लोग घायल हो गए। हादसाग्रस्त बसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर हरियाणा रोडवेज के बस चालक मदन लाल खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed