{"_id":"5ba12c6b867a55013b110aa2","slug":"151537289323-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटरी सवार दो युवक महिला के गले से चैन खींचकर फरार, वारदात हुई सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटरी सवार दो युवक महिला के गले से चैन खींचकर फरार, वारदात हुई सीसीटीवी में कैद
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की चेन छीन झपटमार फरार
राजपुरा। सैर कर घर आ रही एक महिला के गले से स्कूटी सवार दो झपटमार चेन खींचकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। घटना वाली जगह पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं।
जानकारी के अनुसार बैंक से सेवामुक्त आत्मप्रकाश ग्रोवर की पत्नि उषा ग्रोवर निवासी राजपुरा टाउन सुबह सवा 6 बजे सैर करके घर लौट रही थी। सनातन धर्म मंदिर के पास काले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने महिला को अकेली देखा तो उसके गले से चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया तो झपटमार महिला को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। सारी वारदात नजदीक ही मुस्कान लहंगा, हैप्पी जनरल व रवि बुक स्टोर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।