फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बच्चा चोरी मामला

बच्चा चोरी मामला

Wed, 17 Jan 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
बच्चा चोरी मामला
पुलिस ने जारी किया महिला का स्कैच
विज्ञापन

-सरकारी माता कौशल्या अस्पताल से बच्चा चोरी का मामला -
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी माता कौशल्या अस्पताल से किडनैप नवजात को ढूंढने में अब तक पुलिस नाकाम रही है। अब पुलिस ने आरोपी महिला तक जल्द पहुंचने के लिए अस्पताल से हासिल महिला की सीसीटीवी फुटेज की क्वालिटी ठीक करवाके जालंधर और चंडीगढ़ के माहिर आर्टिस्टों से स्कैच तैयार कराए हैं। इन स्कैचों को पुलिस हर जगह भेज रही है ताकि महिला के बारे में कुछ पता चल सके।

डीएसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि अस्पताल से आरोपी महिला की हासिल की गई सीसीटीवी फुटेज की क्वालिटी काफी खराब थी। फुटेज को एक खास साफ्टवेयर की मदद से एक लैब से ठीक कराया गया है। इस फुटेज के आधार पर चंडीगढ़ और जालंधर के माहिर आर्टिस्टों से महिला के स्कैच तैयार कराए हैं। इन स्कैचों के पोस्टर बनाकर हर जगह सर्कुलेट किए जा रहे हैं, ताकि जल्द नवजात तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला का अपराधिक रिकार्ड है या नहीं, अब इस नए स्कैचों के आधार पर यह भी दोबारा देखा जाएगा। बच्चा चोर गिरोहों के मेंबरों को राउंडअप करके भी इस महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब इन नए स्कैचों से पुलिस को उम्मीद है कि मदद जरूर मिलेगी और नवजात बच्चा जल्द पुलिस बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed