फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी को रिमांड भेजा

नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी को रिमांड भेजा

Sun, 31 Dec 2017 09:57 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी को रिमांड भेजा
नाभा जेल ब्रेक कांड में डिसमिस सिपाही चार तक रिमांड पर
विज्ञापन

ब्रेक कांड के बारे में गहनता के साथ पूछताछ करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
नाभा जेल ब्रेक कांड में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के डिसमिस सिपाही मनजिंदर सिंह को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को चार जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान पुलिस की ओर से डिसमिस सिपाही से जेल ब्रेक कांड के बारे में गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी। जिससे इस मामले में ओर अहम खुलासे की संभावना है।

गौरतलब है कि पटियाला पुलिस ने आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलिजेंस विंग पंजाब चंडीगढ़ के इनपुट पर नाभा जेल ब्रेक केस में वांटेड पंजाब पुलिस के डिसमिस सिपाही मनजिंदर सिंह पुत्र गुरचरन सिंह निवासी गांव पलासोर को अमृतसर के जंडियाला गुरु से शनिवार को गिरफ्तार किया था। मनजिंदर सिंह जेल ब्रेक केस के मुख्य साजिशकर्ता प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा लाहौरिया पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव छिडना थाना घरिंडा का रिश्तेदार है। पंजाब पुलिस से डिसमिस होने के बाद मनजिंदर सिंह जब प्रेमा लाहौरिया की जमीन बोने लगा, तो उस दौरान दोनों में काफी नजदीकियां हो गई थीं। इसलिए जब प्रेमा लाहौरिया ने नाभा जेल ब्रेक की साजिश रची तो उसने मनजिंदर सिंह को भी शामिल कर लिया। क्योंकि मनजिंदर खास पैटर्न वाली पंजाब पुलिस की झालर पल्लू वाली नीली लाल पगड़ियां बांधने में माहिर था। मनजिंदर ने ही वारदात के एक दिन पहले प्रेमा लाहौरिया और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी घनशामपुरिया के सिरों पर पंजाब पुलिस की झालर पल्लू वाली नीली लाल पगड़ियां बांधी थीं। मनजिंदर ने ही जेल ब्रेक कांड में शामिल आरोपियों को पुलिस की वर्दियां मुहैया कराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed