फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   नेपाली महिला ने किया सुसाइड

नेपाली महिला ने किया सुसाइड

Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नेपाली महिला ने किया सुसाइड
घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

पति के साथ अक्सर रहता था लड़ाई-झगड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
घरेलू कलह से तंग आकर मूल रूप से नेपाल की रहने वाली एक विवाहिता ने कपड़े रखने वाली अलमारी के दरवाजे से चुन्नी के साथ लटक कर जान दे दी।
संबंधित थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि मूल रूप से नेपाल की रहने वाली शारदा (26) पटियाला के दशमेश नगर में बुजुर्ग गुरदीप सिंह विर्क के घर के ऊपरी हिस्से में किराए पर रहती थी। शारदा और उसका पति कांशी राम बुजुर्ग के घर का सारा काम भी करते थे। सुबह करीब 9 बजे शारदा का पति कांशी राम नीचे मकान मालिक के घर का काम कर रहा था। इसी बीत उसे ऊपर से अपनी डेढ़ साल की बच्ची की रोने की आवाज आई। जब वह ऊपर गया तो कमरा अंदर से बंद था। जब खिड़की की कुंडी खोलकर अंदर देखा, शारदा अंदर अलमारी के दरवाजे से लटक रही थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला पति के साथ चल रहे घरेलू कलह के कारण मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। फिलहाल इस घरेलू लड़ाई-झगड़े का कोई कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed