{"_id":"596f8acb4f1c1b0c3c8b488c","slug":"131500482251-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकाम से लाखों की ठगी के आरोप में जेई समेत पांच मुलाजिम नामजग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावरकाम से लाखों की ठगी के आरोप में जेई समेत पांच मुलाजिम नामजग
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरकाम जेई समेत पांच पर ठगी का केस
पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ( पावरकाम) के चीफ इंजीनियर साउथ की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने जेई समेत पांच मुलाजिमों के खिलाफ लाखों की ठगी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
आरोपियों में जेई नवीन गुप्ता, लोअर डिवीजनल क्लर्क रेणु नागर, विकास टांगरी इंजीनियर, प्रदीप कुमार लाइनमैन और दविंदर कुमार लाइनमैन शामिल हैं। इन मुलाजिमों ने पावरकाम के साथ 17 लाख 97 हजार 197 रुपये की ठगी का आरोप है। आरोप के मुताबिक जेई समेत बाकी मुलाजिमों ने खपतकारों के बिजली के बिल असल रीडिंग से कम दिखाकर ठगी की। यह ठगी बिजली मुलाजिमों ने खपतकारों के साथ मिलीभुगत करके किए। कंप्यूटर में मुलाजिमों ने बिजली के बिल कम दिखा दिए। बाद में मीटरों की जांच में सच्चाई सामने आ गई। अन्य तरीकों के साथ भी इन मुलाजिमों ने पावरकाम से ठगी की।