{"_id":"5b842f9342c79246400ab068","slug":"11535389587-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की टीके व गोलियों सहित दो नौजवान पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की टीके व गोलियों सहित दो नौजवान पुलिस ने दबोचे
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के टीके और गोलियों समेत दो गिरफ्तार
राजपुरा।
राजपुरा व घन्नौर पुलिस ने दो नौजवानों को गिरफ्तार कर उनसे नशे के टीके और गोलियां बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
राजपुरा पुलिस में तैनात एएसआई नरिंद्रपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। जब टीम राजपुरा-पटियाला रोड पर निक्कू जूस वाले के पास पहुंची तो एक स्कूटर सवार नौजवान पर पुलिस को शक हुआ। उन्होंने उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को बैग से 50 नशे के टीके बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी तनेजा निवासी गांधी कालोनी राजपुरा के तौर पर करवाई है। दूसरे मामले में घन्नौर पुलिस में तैनात एसआई प्रदीप कौर पुलिस टीम के साथ घन्नौर शंभू मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम भाखड़ा नहर घन्नौर के पुल पर पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक नौजवान को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस को उसके पास से 397 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नम्बर-6 घन्नौर के तौर पर की है।