फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ब्रांडेड कंपनी का मार्का लगाकर नकली एलईडी बेचने पर मामला दर्ज

ब्रांडेड कंपनी का मार्का लगाकर नकली एलईडी बेचने पर मामला दर्ज

Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी का मार्का लगाकर नकली एलईडी बेचने पर मामला दर्ज
ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर नकली एलईडी बेचने का केस दर्ज
विज्ञापन

गुलाटी इलेक्ट्रानिक पर बिक रही थी ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली एलईडी
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
रेलवे रोड नजदीक बस अड्डा फर्म गुलाटी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक की ओर से पिछले लंबे समय से प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का लोगो लगाकर नकली एलईडी ग्राहकों को बेची जा रही थी। जिसकी कंपनी को शिकायत मिलने पर कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने पुलिस के सहयोग से फर्म पर छापामारी करके वहां से देसी कंपनी की एलईडी पर ब्रांडेड कंपनी के लोगों की एक दर्जन एलईडी बरामद की। पुलिस ने सारा माल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैवल्स इंडिया लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर गुरविंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि राजपुरा की रेलवे रोड पर स्थित गुलाटी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर ब्रांडेड कंपनी लॉयड का लोगो लगाकर नकली एलईडी बेची जा रही है। सूचना के आधार पर गुरविंद्र सिंह स्थानीय पुलिस को साथ लेकर फर्म, गोदाम व घर पर छापेमारी की तो पुलिस को वहां से ब्रांडेड कंपनी लॉयड का मार्का लगी 12 एलईडी बरामद हुई। कंपनी के अधिकारियों ने फर्म के मालिक रमेश कुमार निवासी पुराना राजपुरा से बरामद नकली एलईडी का बिल मांगा तो वह पेश नहीं कर पाया। बरामद सभी एलईडी नकली होने की पुष्टी होने के बाद पुलिस ने फर्म के मालिक के खिलाफ कापी राइट अधिनियम 1957 की धारा 63, 65 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरकार को लग रही थी टैक्स की चपत
कंपनी के अधिकारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि नकली लोगो लगी ब्रांडेड कंपनी की एलईडी दुकान पर असली से आधी कीमत पर बिना बिल के बेची जा रही थी, ऐसा करके दुकानदार कंपनी को बदनाम करते हुए सरकार को भी टैक्स के रूप में लाखों की चपत लगा रहा था। कंपनी के अधिकारी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि गुलाटी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अब तक कितने ग्राहकों को धोखे में रखकर उन्हें असली की जगह नकली एलईडी बेची हैं। उन्होंने ग्राहकों से भी अपील की है कि जिन ग्राहकों ने उक्त फर्म से हैवल्स कंपनी की लॉयड मार्का की एलईडी खरीदी है, वह दुकानदार के पास जाकर बिल जरूर मांगे। सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि हैवल्स कंपनी के डिप्टी मैनेजर गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर रेलवे रोड पर स्थित गुलाटी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक रमेश कुमार निवासी पुराना राजपुरा के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारी गुरविंद्र सिंह की शिकायत में हमारे पास उक्त फर्म के मालिक रमेश कुमार के अलावा उसके बेटे का नाम भी आया था जिसकी जांच चल रही है, अगर जांच में वह भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed