फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सरकारी स्कूल बड़ी रौणी में तीन दिन मेंदो बार चोरी

सरकारी स्कूल बड़ी रौणी में तीन दिन मेंदो बार चोरी

Fri, 21 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूल बड़ी रौणी में तीन दिन मेंदो बार चोरी
सरकारी स्कूल में 3 दिन मेंदो बार चोरी
विज्ञापन

बच्चों के मिड डे मील का राशन भी उठाई ले गए चोर
पांच कंप्यूटर, म्यूजिक सिस्टम भी चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला-नाभा रोड पर गांव बड़ी रौणी में एक ही बिल्डिंग में चल रहे प्राइमरी व मिडिल स्कूल में तीन दिन में दो बार चोरी हो गई। चोर स्कूल के दफ्तर में रखा मिड डे मील का राशन भी उड़ा ले गए। साथ ही स्कूल से कई कंप्यूटर और एक म्यूजिक सिस्टम भी चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
मामले के जांच अधिकारी सेंच्युरी एनक्लेव चौकी से हवालदार पवन कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने राड से स्कूल का ताला तोड़कर प्राइमरी स्कूल के दफ्तर में रखा मिड डे मील का काफी राशन चोरी कर लिया था। साथ ही एक म्यूजिक सिस्टम भी चोरी हो गया था। अभी पुलिस इस मामले में जांच ही कर रही थी कि वीरवार देर रात चोर मिडिल स्कूल में कंप्यूटर लैब की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और वहां से पांच कंप्यूटर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

चोरी हुए सामान की कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्कूल बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार नहीं रखा गया है। ऊपर से स्कूल की बिल्डिंग गांव से बाहर खेतों के बीच है, जिससे चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं। गांव वालों से कहा गया है कि स्कूल की सुरक्षा के लिए कोई गार्ड रखा जाए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed