फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दलित छात्रा मामला

दलित छात्रा मामला

Tue, 06 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
दलित छात्रा मामला
एससी भाईचारे के प्रदर्शन से एक दिन पहले लगाई धारा 144
विज्ञापन

दलित छात्रा को स्कूल में जातिसूचक शब्द बोलने का मामला
आज किया जाना था प्रदर्शन, स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
वाल्मीकि भाईचारे की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहड़ा में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा वीरपाल कौर को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को एससी भाईचारे ने रोष प्रदर्शन करना था लेकिन जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही धारा 144 लगा दी।
दलित नेता डा. जतिंदर सिंह मट्टू और कुलदीप सहोता ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाए जाने के कारण रोष प्रदर्शन फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। यदि जिला व पुलिस प्रशासन ने जल्द ही दलित छात्रा के मामले में आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई न की तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलित छात्रा के साथ स्कूल में मारपीट की गई। उसे जातिसूचक शब्द बोले गए। जातीय भेदभाव के कारण उसे क्लास में पिछले बैंच पर बैठाया गया। सोशल मीडिया पर बदनाम किया गया। मामला गंभीर होने के बावजूद केवल स्कूल स्टाफ का तबादला किया गया। अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। उधर मंगलवार को इस मामले में एससी भाईचारे ने पुलिस प्रशासन के साथ बैठक भी की। इसमें एसपी सिटी केसर सिंह ने भाईचारे को भरोसा दिलाया कि वीरपाल कौर के मामले में गंभीरता के साथ जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed