फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड

ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड

Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड
घरेलू कलह से दुखी ट्रक ड्राइवर ने किया आत्मदाह
विज्ञापन

गंभीर रूप से था जख्मी, पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
समाना में घरेलू कलह से परेशान होकर एक ट्रक ड्राइवर ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी सिटी समाना थाने से एएसआई सुरजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अमामगढ़ निवासी मनजीत सिंह (32) के तौर पर हुई है। मनजीत ने वीरवार रात घर में अपने कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर झुलसी हालत में उसे समाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने कहा कि वह 70 फीसदी झुलसा है। उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मनजीत सिंह की पत्नी सरबजीत कौर ने आरोप लगाया है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। वह बार-बार उसे ऐसा न करने के लिए समझाती थी। मनजीत बीते कुछ समय से काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed