फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   परमजीत की मौत का समाचार सुन रो पड़ा गांव पिपल-मंगोली

परमजीत की मौत का समाचार सुन रो पड़ा गांव पिपल-मंगोली

Fri, 09 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
परमजीत की मौत का समाचार सुन रो पड़ा गांव पिपल-मंगोली
परमजीत की मौत का समाचार सुन रो पड़ा गांव पिपल-मंगोली
विज्ञापन

बुधवार को अमेरिका के जोर्जिया में लुटेरों ने मारी गोली
सुदेश तनेजा
राजपुरा
गत बुधवार को अमेरिका के जोर्जिया (रोम) में स्टोर के मालिक परमजीत सिंह रोमी (44) का लुटेरों ने गोलियां मारकर कत्ल कर देने का समाचार जब राजपुरा सब डिविजन के गांव पिपल-मंगोली में आया तो सारे गांव में मातम छा गया।हर तरफ चीख-पुखार मच गई। देखते ही देखते गांव के आसपास के सैकड़ों लोग उनके परिजनों के घर के बाहर जमा हो गए। और दर्दनाक समाचार सुन वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई। जबकि इलाके का राजनेता, मंत्री के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनके निवास स्थान तक नहीं पहुंचा था।
गांव पिपल-मंगोली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका भांजा परमजीत सिंह (44), जो अपने परिवार के साथ अमेरिका के जोर्जिया में पिछले 28 वर्षों से रह रहा है और वहां का पका वसनीक है उसने वहां पर खाने-पीने का एक स्टोर बना रखा है। भारत के समय अनुसार बुधवार सुबह एक गोरा आदमी उसके स्टोर पर आया और आते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। चार गोलियां लगने से परमजीत की मौके ही मौत हो गई और आरोपी हत्या के बाद लूट की घटना को अंजाम देते हुए फायर करता हुआ फरार हो गया। जैसे अमेरिका में ही रहने वाली मेरी बहन (परमजीत की माता) जसबीर कौर का हमारे पास रूधे गले से फोन आया कि हमारे रोमी का कत्ल हो गया है। समाचार आया तो गांव में ही रोष व्याप्त हो गया। कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में ही परमजीत सिंह का पुश्तैनी मकान है। इसके अलावा चाचा दर्शन सिंह, जीजा गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह का परिवार भी यहीं रहता है जिन्हें बहुत बड़ा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन


28 वर्ष पहले गया था परमजीत अमेरिका
कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके बहनोई कुलवंत सिंह जो फौज में नौकरी करते थे और रिटायर होने के बाद वह करीब 45 वर्ष पहले अमेरिका चले गए थे कि उनकी 17 वर्ष बाद सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसका संस्कार अमेरिका में ही किया गया था। उसके बाद परमजीत सिंह अपने परिवार के साथ अमेरिका चला गया और उनका कारोबार चलाने लगा। जबकि उसकी बहन जसबीर कौर वर्ष में एक बार राजपुरा के गांव पिपल-मंगोली में आती रहती हैं। परमजीत सिंह के पीछे भाई सर्वजीत सिंह, पत्नी व दो बेटे हैं जो 14 और 16 वर्ष की आयु के हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत के शव के संस्कार अमेरिका में ही इसी शनिवार को किया जायेगा जलदी में सबकुछ हो जाने के कारण उनमें से कोई भी अमेरिका नहीं जा पायेगा। उन्होंने बताया कि हमारे पास केवल पूर्व अकाली विधायक बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा का दुख व्यक्त करने का फोन आया है इसके अलावा केवल गांव व आसपास के लोग ही दुख प्रकट करने आए हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच हरिंद्र सिंह, दौलत सिंह के अलावा शोकाकुल परिवार के सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed