फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पत्नी के नाजायज संबंधों ने तंग आकर युवक ने भाखडा में लगाई छलांग

पत्नी के नाजायज संबंधों ने तंग आकर युवक ने भाखडा में लगाई छलांग

Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के नाजायज संबंधों ने तंग आकर युवक ने भाखडा में लगाई छलांग
युवक ने भाखड़ा में लगाई छलांग
विज्ञापन

पटियाला।
समाना में 28 साल के एक युवक ने पत्नी के संबंधों से तंग आकर भाखड़ा में छलांग लगा दी। खबर लिखे जाने तक युवक की नहर में तलाश की जा रही थी। सिटी समाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की पत्नी, उसके प्रेमी, सास व साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सिटी समाना थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह निवासी गांव खत्रीवाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके भाई बलकार सिंह (28) का मोटरसाइकिल भाखड़ा पटड़ी के नजदीक धनेठा रोड समाना से मिली है। पास में ही एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी सरबजीत कौर, उसके प्रेमी हरबंस सिंह, सास मूर्ति देवी और साले शिंगारा सिंह निवासी नागा खेड़ी थाना दिड़बा संगरूर को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि पत्नी के हरबंस सिंह के साथसंबंध थे, जिस कारण वह काफी परेशान रहता था। सास व साला भी पत्नी का ही साथ दे रहे थे। पुलिस ने बयान के आधार पर पत्नी, उसके प्रेमी समेत चारों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। युवक की गोताखोरों से नहर में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed