फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cricketer Yuvraj Singh, Bollywood actress Hazel Keech, marriage, Sikh tradition, Fatehgarh Sahib

फतेहगढ़ साहिब के डेरा दुफेडा में होंगे युवी और हेजल के फेरे

Tue, 29 Nov 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 29 Nov 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh, Bollywood actress Hazel Keech, marriage, Sikh tradition,  Fatehgarh Sahib
क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच - फोटो : अमर उजाला
दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच पंजाब के फतेहगढ़ साहिब स्थित डेरा दुफेड़ा में फेरे लेंगे। इन दोनों का विवाह सिख परंपरा के अनुसार होगा। इस मौके पर डेरा दुफेड़ा प्रमुख संत बाबा राम सिंह नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन


डेरे के कुछ सेवकों ने कहा कि 30 नवंबर को यहां युवी और हेजल का आनंद कारज होगा। युवी के परिवार की ओर से शादी की बाकी रस्म और रिसेप्शन के लिए मोहाली या गोवा का रुख किया जा सकता है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक फतेहगढ़ साहिब में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस शादी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। युवराज सिंह के साथी खिलाड़ियों की ओर से हिस्सा लिए जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसमें फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह के साथ अन्य भारतीय क्रिकेटरों के शामिल होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और निर्मल डेरा हंसाली में भी नतमस्तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालांकि युवी की शादी को लेकर फिलहाल किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। इस बारे में डिपुटी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा और एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने कहा कि उनके पास शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह एक निजी समारोह है। 


इसके साथ ही दो दिसंबर को गोवा में हिंदू रीति रिवाजों से शादी की रस्में होंगी। विवाह का रिेसेप्शन 5-7 दिसंबर को मोहाली में हो सकती है। इस विवाह का संगीत बालीवुड नाच निर्देशक फराह खान डायरेक्ट करेंगी। मेहंदी की रस्म 29 नवंबर को चंडीगढ़ के होटल ललित में होगी। इस विवाह समारोह को लेकर युवराज सिंह के प्रशंसकों में भारी उत्साह है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed