{"_id":"5f280c7f8ebc3e9ff02e780f","slug":"countryside-population-of-patiala-will-soon-get-clean-drinking-water-patiala-news-pkl3834805120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला की देहात आबादी को जल्द मिलेगा साफ पीने का पानी, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला की देहात आबादी को जल्द मिलेगा साफ पीने का पानी, सर्वे शुरू
विज्ञापन
सांसद परनीत कौर ने कहा कि मंडौली में लगने वाले नहरी पानी पर आधारित पेयजल पानी के प्रोजेक्ट की शुरुआत से पटियाला की सारी देहाती आबादी को जल्द ही साफ पानी मिल सकेगा । हलका घन्नौर के गांव मंडौली में विश्व बैंक की सहायता से 474 करोड़ की लागत से लगने वाले नहरी पानी पर आधारित प्रोजेक्ट की शुरुआत के तौर पर सोमवार को फरीदाबाद की कंपनी मैसर्ज केएनके, जेडब्लयूआईएल, जेवी की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे की शुरुआत की गई।
हलका विधायक मदन लाल जलालपुर को वीडियो काल के जरिए बधाई देते हुए परनीत कौर ने कहा कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चालू होने से इलाके का सपना पूरा होगा। मौजूदा समय में देहात क्षेत्र की 50 फीसदी आबादी जल सप्लाई ले रही है। अगले 30 महीनों में पूरे होने वाले इस मंडौली के प्रोजेक्ट से जिले की सारी देहाती आबादी को पीने वाला साफ पानी मिलने लगेगा। इस प्रोजेक्ट का काम अक्तूबर में शुरू होगा। सोमवार को मंडौली, पबरा और नानोवाल में डीजीपीएस सर्वे शुरू हुआ है।
विधायक जलालपुर ने बताया कि इस इलाके में भूजल में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से हड्ड़ियों व दांतों में फ्लोरोसिस की समस्या पैदा हो रही है। गंदा पानी पीने से पैदा होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलने के कारण लोगों की सेहत में सुधार होने से इनकी तकदीर बदलेगी। प्रोजेक्ट से 409 गांवों के करीब छह लाख लोगों को लाभ होगा। पानी शुद्धिकरण प्रोजेक्ट को बिल्ट, ऑपरेट और ट्रांसफर पालिसी के आधार पर चलाया जाएगा। इनसे 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी मिलेगा। चीफ इंजीनियर परमपाल सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सारे गांवों में पहले डाली हुई पाइपें जो लीकेज करके या बंद पड़ी हैं उनको भी बदला जाएगा। हर घर में पानी का मीटर लगने करक पानी की बर्बादी भी नहीं होगी।