फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   corporation removed the encroachment

दो दशकों से जमे थे, निगम ने हटाया अतिक्रमण

Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corporation removed the encroachment
वीरवार को पटियाला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर निगम की टीम। - फोटो : PATIALA
पटियाला। गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों और हुए ढाई दशक पुराने अतिक्रमण को नगर निगम ने वीरवार को सुबह जेसीबी चलाकर हटा दिया। हालांकि कार्रवाई शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने निगम टीम का विरोध किया, लेकिन बाद में मौके पर पहुंचकर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला पवित्र दिन को ध्यान में रखते हुए एतिहासिक श्री मोतीबाग गुरुद्वारा साहिब की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। आगे बताया कि दो से ढाई दशक पुराने कब्जों को हटाना निगम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन दो वर्ष पहले निगम ने गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब की मुख्य सड़क के दोनों और अतिक्रमण करने वाले करीब 18 घरों को नोटिस जारी किया था। लेकिन अतिक्रमण करने वालों ने पूरे मामले को अदालत तक पहुंचा दिया। निगम ने अपने जवाब में अतिक्रमण करने वालों से रेवेन्यू रिकॉर्ड मांगा और जमीन की जमाबंदी के आधार पर 18 घरों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया। इस नोटिस को हासिल करने के बाद कुछ लोगों ने एक बार फिर से इस मामले को अदालत में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन निगम ने म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 246 के अधीन नोटिस जारी करने के बाद तीन दिन का समय अतिक्रमणकारियों को दिया। लगातार दस दिन इंतजार करने के बाद वीरवार को निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने पुलिस फोर्स की मदद मोती बाग गुरुद्वारा रोड पर स्थित 18 इमारतों के बाहर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

हर घर के बाहर ग्रीन बेल्ट बनाने की होगी अनुमति
मेयर ने विरोध करने वाले लोगों को शांत करने के बाद कहा कि अतिक्रमण को हटाने के बाद हर व्यक्ति को अपने घर के सामने ग्रीन बेल्ट बनाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। लेकिन ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए किसी प्रकार का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा जाने वाले लोगों में दौड़ी खुशी की लहर
बीते 25 वर्षों से रोजाना गुरुद्वारा साहिब जाने वाले सहजप्रीत सिंह ग्रेवाल ने निगम की कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाकर निगम ने सिख समुदाय को बड़ी सौगात दी है। रोजाना इस एतिहासिक गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है, लेकिन सड़क पर अतिक्रमण बढ़ने से संगत को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

वीरवार को पटियाला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।

वीरवार को पटियाला में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती नगर निगम की टीम।- फोटो : PATIALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed