फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Controversy in Rajpura over converting Guru's inn into a mosque

गुरु की सराय को मस्जिद का रूप देने पर राजपुरा में विवाद, हिंदू-सिख संगठनों का दावा- बंटवारे से पहले थी गुरु की सराय

Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Controversy in Rajpura over converting Guru's inn into a mosque
जानकारी देते हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : PATIALA
राजपुरा। राजपुरा में गुरु की सराय को मस्जिद में बदलने के आरोपों के बाद विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू-सिख पक्ष का आरोप है कि गुरु की सराय को मस्जिद का रूप दे दिया गया है। वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इस जगह पर आजादी से पहले ही मस्जिद थी, जिसे केवल नया रूप दिया गया है। हिंदू-सिख पक्ष का दावा है कि बंटवारे से पहले इस स्थान पर एक सिख परिवार रहता था। वही गुरु की सराय की देखरेख भी करता था। बाद में उसे डरा-धमकाकर मुस्लिमों ने उस जगह को हासिल कर लिया। कुछ समय बाद वहां मस्जिद बना दी गई। उस स्थान पर पहले सिखों का चिह्न था, जिसे हटाकर इस्लामी निशान लगा दिए गए। यह विवाद कोर्ट में भी गया, जहां 2017 में मुस्लिम पक्ष ये साबित नहीं कर पाया कि यह स्थान उनका है। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सिखों के पक्ष में सुनाया। हिंदू संगठनों का आरोप है कि अब गुरु की सराय में नमाज भी पढ़ी जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग बोले, जमावड़े से हो रहे परेशान
मोहल्ला वासी संदीप कुमार, परमजीत सिंह माही, ज्ञान सिंह जस्सी, सोनिया पासी, सीमा रानी का कहना है कि देश की आजादी से ही यहां हिंदू सिख भाईचारे के लोग रहते हैं। गुरु की सराय को मस्जिद बनाने के बाद यहां काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आते हैं, जिनमें कोई यूपी से है तो कोई हरियाणा से। महिलाओं ने बताया कि जब से गुरु सराय की जगह को मस्जिद बनाया है, यहां बाहरी राज्यों से आए मुस्लिम लोगों का जमावड़ा लगा होता है, जिससे हम काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं हिंदू-सिख संगठन के प्रमुख
पंजाब धर्माचार्य परिषद के अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती, विश्व हिंदूू परिषद के अध्यक्ष पंडित नरेश शर्मा, बजरंग दल के प्रधान मनोज शर्मा, गोरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार, शिव सेना के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, एसजीपीसी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी का दावा है कि गुरु की सराय को मस्जिद का रूप देने के लिए मुस्लिम पक्ष ने किसी भी प्रकार की मोहल्ला वासियों से अनुमित नहीं ली। उनके इस दावे का गुजरांवाला मोहल्ले के स्थानीय निवासी और सिख समुदाय के लोग भी समर्थन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सराय को मस्जिद का रूप देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मुस्लिम पक्ष के लोग
इस मामले में मुस्लिम पक्ष का नेतृत्व कर रहे गुजरांवाला मस्जिद के अध्यक्ष अख्तर हुसैन, इस्लाम अली व इमाम अब्दुल सत्तार ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं, जो जमा कर दिए गए हैं। गुज्जरांवाले मोहल्ले में पहले से ही मस्जिद बनी हुई थी। भारत विभाजन के बाद इस जगह पर रहने वाले कई लोग पाकिस्तान चले गए थे। लेकिन यहां मौजूद मुस्लिमों ने मस्जिद को धरोहर के रूप में सहेज कर रखा था। अब उसी मस्जिद को नया आकार दिया गया है।

क्या कहते हैं एसडीएम राजपुरा
एसडीएम हिमांशु गुप्ता का कहना है दोनों पक्षों को सारे दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद दोनों पक्षों को अगली तारीख देकर बुलवाया जाएगा। माहौल खराब न हो इसके लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

मस्जिद में बदलने का फोटो दिखाते हिंदू पक्ष के लोग।

मस्जिद में बदलने का फोटो दिखाते हिंदू पक्ष के लोग।- फोटो : PATIALA

नई बनाई मस्जिद का गुंबद।

नई बनाई मस्जिद का गुंबद।- फोटो : PATIALA

गुरु की सराय।

गुरु की सराय।- फोटो : PATIALA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed